आजमगढ़: दुर्गविजय बने दुर्गा प्रसाद यादव

Youth India Times
By -
0


नौवीं बार रोमांचक संघर्ष में दर्ज की जीत, भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र ने बढ़त के साथ जीता लोगों का दिल
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी द्वारा आजमगढ़ की दसो सीट जीत कर राजनीतिक इतिहास कायम किया गया। इसके साथ सदर प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद ने नौंवी बार रोमांचकारी संघर्ष में जीत दर्ज कर ‘दुर्गविजय’ बन गये। चुनाव हारकर भी भाजपा के अखिलेश कुमार मिश्र ने दिल जीतने में कोई कसर नहीं रखी। दरअसल, 18वें राउंड में दोनों प्रत्याशियों में वोटों का अंतर 900 तक आ पहुंचने से कशमकश की स्थिति आ गई, लेकिन उसके बाद बढ़ना शुरू हुए तो जीतने के बाद ही दुर्गा यादव के कदम थमे।
दुर्गा शुरू से ही सियासी सोच रखने के कारण पल्हनी ब्लाक से चुनाव लड़कर प्रमुख बने। उस सीट को फिलहाल उनके भतीजे प्रमोद यादव संभाल रहे हैं। सन् 1984 में जेल में रहते हुए माननीय बनने के लिए आजमगढ़ सदर से मैदान में उतरे। चुनाव चिह्न मिला था शेर, जो खासा चर्चा में रहा और जीत भी गए। उसके बाद से अनवरत चुनावी मैदान में उतरते रहे, लेकिन सिर्फ एक बार शिकस्त खाए। अबकी लड़ाई उनके लिए कांटे की हुई तो रणनीति से लड़े 01 लाख 313 वोट पाकर अजेय बने रहे। अंतिम चक्र के बाद अखिलेश मिश्र 84770 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 16036 मतों के अंतर से दुर्गा यादव की जीत हुई।
वर्ष 2017 में दुर्गा 88087 वोट पाकर 26262 वोट से जीते थे। उस समय अखिलेश मिश्र गुड्डू 61825 वोट पाए थे। वर्ष 2012 में भाजपा 8577 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही थी। अखिलेश ने आस जगाई तो उनके ऊपर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया तो 84770 वोट पाकर भी जीत से दूर रह गए। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा की रही तो जनता में भी इस विधानसभा सीट का रुझान जानने में दिलचस्पी देखने को मिली। सुबह से ही मतगणना शुरू होते ही सभी लोग एक-एक चक्र के परिणाम पर नजर बनाए रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)