आजमगढ़: सच हुई रमाकान्त यादव की भविष्यवाणी, देखें वीडियो

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रमाकान्त यादव द्वारा की गई भविष्यवाणी आज सच साबित हो गयी। बता दें कि रमाकान्त यादव द्वारा पूर्व में कहा गया था कि अगर आजमगढ़ में भाजपा एक भी सीट जितेगी तो राजनीतिक से सन्याश ले लूंगा। उन्होंने आजमगढ़ की दसो सीटों पर सपा के जीत का दावा किया था।
बता दें कि रमाकान्त यादव फूलपुर-पवई से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और अपने चिर परिचित प्रतिद्वंदी भाजपा के रामसूरत राजभर को 25306 मतों से पराजित किया। यहां रमाकांत यादव को 81164, भाजपा के रामसूरत राजभर को 55858 एवं बहुजन समाज पार्टी के शकील अहमद को 49495 मत प्राप्त हुए। सबसे मजेदार बात यह है कि यहां पिछली बार रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव भाजपा से विधायक रहे। जब रमाकांत यादव को समाजवादी पार्टी ने यहां से टिकट दे दिया तो भाजपा ने अरुणकांत यादव का टिकट काट दिया। रमाकांत यादव तीन बार यहां से विधायक एवं चार बार आजमगढ़ सदर से सांसद रह चुके हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)