यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र को लगी गोली

Youth India Times
By -
0


नई दिल्ली। रूसी सैनिकों के हमले के बाद यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में शुक्रवार तड़के आग लग गई। पास के शहर एनरगोडर के मेयर ने इसकी जानकारी दी है। यूक्रेन के कुछ हिस्सों में भारी लड़ाई और गोलाबारी जारी है।
रूस और यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच एक भारतीय छात्र को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने एएनआई को यह जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले ही गोली लगने से एक भारतीय छात्र की मौत हुई थी।
रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल रूसी आक्रमण पर चर्चा के लिए गुरुवार को ब्रेस्ट में दूसरे दौर की वार्ता के लिए मिले। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन रूसी सेना के हाथों में जाता है, तो अगला निशाना बाल्टिक राज्य हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र तरीका है। आपको बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण की घोषणा की थी। इस युद्ध के एक सप्ताह हो चुके हैं। 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। अभी तक सैकड़ों लोगों की जान गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)