आजमगढ़: शिक्षक से 17 लाख की धोखाधड़ी

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के एक शिक्षक से जालसाजों लैप्स बीमा पॉलिसी को दोबारा संचालित करने के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी की। काफी समय बीतने के बाद पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। शिक्षक हरिश्चंद ने एक निजी कंपनी से बीमा पालिसी लिया था। तीन साल पूर्व बीमा पालिसी लेप्स हो गई। बीमा को संचालित करने के लिए उसके मोबाइल पर फोन आया। कुछ रुपये की मांग की गई। शिक्षक ने बताए गए खाते में निर्धारित रुपये भेज दिया। इसके बाद से वह जालसाजों के जाल में फंस गया। कूपन, एफडी, बीमा का लालच देर ठगों ने शिक्षक से कुल 17 लाख की ठगी कर ली। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)