सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0


अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र अयोध्या के गोसाईगंज दबंगों के आमने-सामने आने के बाद से झड़प के बाद फायरिंग भी होने लगी। गोसाईगंज में शुक्रवार देर रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच फायरिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह को पुलिस ने सुबह उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
महाराजगंज पुलिस ने गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह को उनके आवास राजेपुर से गिरफ्तार किया। अभय सिंह के चार समर्थक को भी गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक अभय सिंह की दंबगई इस क्षेत्र में काफी लम्बे समय से कायम है। अयोध्या के गोसाईगंज में कल देर रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के समर्थक तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच झड़प तथा फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार को सुबह गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अयोध्या के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले गोसाईगंज विधानसभा में शुक्रवार रात दो बाहुबलियों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर ऐसी भिड़ंत हुई कि पथराव के बाद फायरिंग भी होने लगी। इस दौरान कई वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई तो थाने में भी पथराव हुआ।
अभय सिंह और उनके सहयोगियों पर भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के वाहन के काफिले पर फायरिंग का आरोप है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)