आज़मगढ़ : अंततः बसपा के हुए डॉक्टर पीयूष सिंह यादव

Youth India Times
By -
0


बसपा द्वारा दसों विधानसभा की सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अटकलों पर लगा विराम
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी द्वारा जनपद की दसों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करने के बाद जनपद के राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया। भाजपा के जुझारू एवं युवा नेता डॉ पीयूष सिंह यादव द्वारा बसपा में शामिल होने और बसपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि डॉ पीयूष सिंह भाजपा द्वारा आयोजित तमाम बड़े कार्यक्रमों में प्रमुखता से भागीदारी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई जा रही थी। राजनीतिक विश्लेषकों एवं भाजपा नेताओं के बीच यह चर्चा भी आम हो गई थी की निजामाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी से डॉक्टर पीयूष सिंह का टिकट लगभग फाइनल हो चुका है। डॉ पीयूष सिंह इस बावत निजामाबाद में राजनीतिक रूप से सक्रिय भी हो गए थें। डॉ पीयूष सिंह को जब भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने अपनी राजनीतिक राह बदलते हुए बसपा की ओर रुख कर लिया। आज बसपा द्वारा अपने दसों विधानसभा की सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने और निजामाबाद सीट से टिकट मिलने के बाद डॉक्टर पीयूष अंततः बसपा के हो गए।
बता दें कि बसपा द्वारा आज़मगढ़ की अतरौलिया सीट से डॉ सरोज पांडेय, गोपालपुर से रमेश चन्द्र यादव, सगड़ी से शंकर यादव, मुबारकपुर से अब्दुस्सलाम, आज़मगढ़ सदर से सुशील कुमार सिंह, निजामाबाद से पीयूष कुमार सिंह यादव, फूलपुर पवई से शकील अहमद, दीदारगंज से भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ठेकमा, लालगंज (सु.) से आजाद अरिमर्दन उर्फ पप्पू, मेहनगर (सु.) से पंकज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)