पुलिसकर्मियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार

Youth India Times
By -
0

मतदान ड्यूटी में जा रही बस, सवार थे 35 पुलिस कर्मी
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की सुबह बस हादसे का शिकार हो गयी। बस में 35 पुलिस कर्मी सवार थे, जो मतदान ड्यूटी के लिए जा रहे थे। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी जवानों को सुरक्षित किया और बस को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव में मतदान के तीन चरण पूरे होने के बाद चौथे चरण के लिए पुलिस कर्मियों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है। चौथे चरण के मतदान में ड्यूटी के लिए 35 पुलिस कर्मी अमरोहा डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर संबंधित जिले में जा रहे थे। सोमवार की सुबह नौबस्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई और अफरा तफरी मच गई। बस में सवार सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सूचना पर आई पुलिस ने दूसरा वाहन बुलवाकर पुलिस कर्मियों की रवानगी की व्यवस्था कराई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर प्रभावित यातयाता सामान्य कराया। घायल हुए पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)