यौन शोषण की शिकार महिला सिपाही ने खाया जहर

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। उप्र के महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में यौन शोषण की शिकार एक महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बुधवार को बताया कि महिला सिपाही और उसके साथ थाने में तैनात पुलिस कर्मी में शुरुआत में दोस्ताना संबंध थे। इस बीच दोनों के बीच शादी कर लेने को सहमति बन गई। फिर वह दोनों साथ-साथ रहने लगे थे।
उधर इस बात से अनजान पुलिस कर्मी के परिजनों ने उसकी शादी कहीं अन्यत्र तय कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर महिला सिपाही ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर मंगलवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही को गम्भीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सघन उपचार के उपरांत उसकी हालत में सुधार हुआ है। डाक्टरों ने अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सिपाही की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)