आज़मगढ़ : कांग्रेस जिला सचिव अनुराग तिवारी सहित सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव अनुराग तिवारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहाकि सही समय पर अनुराग तिवारी ने भाजपा का दामन थामा है। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलकर सभी का सम्मान बढ़ाने में लगे है।
सदस्यता लेने के बाद अनुराग तिवारी ने कहाकि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के दम पर ही सर्व समाज का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार में शोषित, वंचित समाज को हक सीएम योगी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से दिलाकर किया है। प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बनाकर पुनः सीएम योगी मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।
इस दौरान राजेश सिंह महुवारी, राजीव शुक्ला, विनोद कुमार उपाध्याय, नन्हकू सरोज, वैभव पांडेय, पुष्पेन्द्र तिवारी, अर्जुन शर्मा, सतीश यादव, शुभम तिवारी, डब्बू दूबे, प्रदीप यादव, राहुल शर्मा, संतोष यादव, अरूण तिवारी, वीरू यादव, लव पांडेय, नियाज अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)