पूर्वांचल में मुलायम-अखिलेश सहित 30 स्‍टार प्रचार भरेंगे हुंकार

Youth India Times
By -
0


लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों के नाम घोषित कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, किरनमय नंदा समेत सभी स्टार प्रचार पूर्वांचल को मथेंगे और गठबंधन प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। स्टार प्रचारकों में गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी को शामिल किया गया है।
गोरखपुर और आसपास के जिलों में तीन मार्च को मतदान होना है। छठें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली है।
सपा के नेताओं का शीघ्र ही पूर्वांचल का दौरा शुरू हो जाएगा। सपा के जिला मीडिया प्रभारी ने बताया पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों का नाम घोषित कर दिया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, किरनमय नंदा के साथ प्रो. रामगोपाल यादव, डिम्पल यादव, नरेश उत्तम पटेल, रामगोविंद चौधरी, स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ. संजय चौहान, अम्बिका चौधरी, रामप्रसाद चौधरी, रामसुंदर दास निषाद, राजीव राय, कुंवर अखिलेश सिंह को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।
इसके बाद उन्होंने बताया कि इनमें अलावा रामहरि चौहान एडवोकेट, शंखलाल माझी, नगीना प्रसाद साहनी, दयराम पाल, राजपाल कश्यप, श्यामलाल पाल, मिठाई लाल भारती, संजय गर्ग, रमाशंकर राजभर, आलोक तिवारी, अरविंद गिरी, रामआसरे विश्वकर्मा, रामजतन राजभर, इलियास अंसारी, लक्ष्मण गुप्ता और अशोक सिंह कुशवाहा शामिल हैं। गोरखपुर से जहां नगीना प्रसाद साहनी को शामिल किया गया है। वहीं महराजगंज से पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह को भी तरजीह दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)