आजमगढ़: जितेंद्रहरि पाण्डेय भाकपा के निजामाबाद विस प्रत्याशी घोषित

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-रमेश यादव
आजमगढ़। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाकपा ने कामरेड जितेंद्रहरी पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। वह भाकपा से दूसरी बार उम्मीदवार बनाये गए हैं। जितेंद्र हरि पांडेय भाकपा के छात्र संगठन आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन से तीन दशक से विद्यार्थी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी। विद्यार्थी आंदोलन में 1988 में वह जेल भी गये। उसके बाद भाकपा से जुड़कर जिला काउंसिल के मेम्बर बने। 2017 में भाकपा राज्य परिसद के सदस्य बने। वह भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इसकफ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वह विगत दिनों किसान आंदोलन में जनपद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह पेशे से अधिवक्ता हैं और निजामाबाद क्षेत्र के परसहा गांव के निवासी है। उनके पिता कामरेड हरिमंदिर पांडेय वामपंथी आंदोलन में राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका अदा कर चुके हैं। वही जिले की मेहनगर सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र से कामरेड जियालाल प्रत्याशी बनाये गए हैं। वह मेहनगर के गद्दीपुर गांव के निवासी हैं। वर्तमान में भाकपा जिला काउंसिल सदस्य एवं खेत मजदूर यूनियन आजमगढ़ के उपाध्यक्ष हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)