कार सवारों ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत, तीन सिपाही घायल

Youth India Times
By -
0

मथुरा। मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में साल 2021 की आखिरी रात को बड़ी घटना हो गई। शुक्रवार देर रात को राजीव तिराहा पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने रौंद दिया। घटना में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। उधर, घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नववर्ष पर गिरिराजजी धाम में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दरोगा रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार, वाहन चालक अतेंद्र कुमार राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक कार कस्बा की ओर से आई।
कार ने पुलिस टीम को रौंद दिया। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। घटना में पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दरोगा रामकिशन उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एटा के रहने वाले थे। सिपाहियों का उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)