आजमगढ़ : अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार-एच एन पटेल

Youth India Times
By -
0

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लिया निर्णय
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पांडेय
आजमगढ़। विधानसभा सगड़ी कार्यालय पर नवनियुक्त जिला सचिव लौहर यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान सगड़ी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के गठबंधन के सभी पदाधिकारी व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सगड़ी विधानसभा समाजवादी पार्टी के विधानसभा कार्यालय पर कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष बैठक सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिवसागर यादव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में समाजवादी पार्टी के साथ भारतीय सुहेलदेव पार्टी, जनवादी पार्टी, गोडवाना पार्टी, अपना दल की संयुक्त बैठक हुई।
बैठक में विधानसभा स्तर पर समन्वय समिति बनाई गई। जिसकी जिम्मेदारी गांव गांव में बूथ पर जाकर 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर गांव गांव में बूथ को मजबूत करें।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर एच एन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुमत से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। भाजपा के झूठे वादे सामने आ रहे हैं। भाजपा में किसान मजदूर गरीब व्यापारी का गुजारा नहीं है।
जयराम पटेल प्रभारी सगड़ी ने भी समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा।
लौहर यादव जिला सचिव ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि सरकार समाजवादी की ही बनेगी।
बैठक को सपा नेता डाक्टर एच एन सिंह पटेल ,विधानसभा प्रभारी जयराम सिंह पटेल, रामाश्रय राय, लौहर यादव जिला सचिव, उधम सिंह,रामायण यादव के साथ रामब्रत राजभर, वसंत चौहान, बबलू राजभर, पुष्पा देवी, सुरेश चौहान ,सीताराम राजभर ,रामू राजभर ,रामाश्रय प्रजापति ,रमेश पटेल, फूलबदन पाल, रामअवतार मौर्य, चंद्रेश चौहान आदि लोगों ने संबोधित किया।
समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी का अभिवादन किया और कहां कि सभी लोग एक एक बूंद पर मजबूती के साथ लग जांय। समन्वय समिति का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)