आजमगढ़: कार सवार प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Youth India Times
By -
0


दिन दहाड़े हुए हमले के बाद पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़। बरहद स्थानीय बाजार पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग की। गोली कार के पिछले गेट पर लगी। इसके बाद हमलावर जौनपुर की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए हमला के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।
बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव निवासी आशीष राय पुत्र ठाकुर प्रसाद राय जौनपुर में प्रापर्टी डीलर का काम करते है। उनके गांव में कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आशीष सोमवार की दोपहर कार से जौनपुर से घर लौट रहे थे। दोपहर में बरदह बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप स्थित एक ढाबा पर रुके। इस दौरान बाइक सवार दो लोग पीछा कर आ रहे थे जो आगे निकल गए। कुछ देर बाद बाइक सवार वापस लौट कर आशीष राय पर फायरिंग की। गोली गाड़ी के पिछले गेट पर लगी। इसके बाद हमलावर जौनपुर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद दहशत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। सीसीटीवी फुटेज को खगाला। आशीष राय ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों से खेत को लेकर विवाद हुआ था। उन लोगो ने जान मारने की धमकी दी थी। उनके विरूद्ध पीड़ित ने तहरीर दी है। बरहद थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)