आजमगढ़: खिचड़ी सहभोज के माध्यम से लोगों के बीच बढ़ती है प्रेम सद्भावना-अरविंद

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा के नैनीजोर में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल आज मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज के आयोजन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अरविंद जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पुरानी परंपरा को याद करते हुए खिचड़ी को एक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है। छोटे-छोटे जगहों पर कोरोना खंडकाल को देखते हुए और चुनाव अधिसूचना को लेकर जगह जगह कार्यकर्ताओं से संपर्क किया और इसके बारे में सारगर्भित विचार व्यक्त किया। कहां की खिचड़ी सहभोज के माध्यम से लोगों के बीच प्रेम सद्भावना बढ़ता है ।एक दूसरे से लोग मिलते जुलते हैं।इसके माध्यम से ही प्राचीन काल से अब तक घर के बाद बेटियों के घर आने जाने का अवसर मिलता है। खिचड़ी के इस शुभ अवसर पर लोगों से श्रद्धा भाव और प्रेम बढ़ता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रौनापार ,नैनीजोर, मसूरिया पुर, आदि जगहों के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)