आजमगढ़: सदर सीट पर कायम रहेगी दुर्गा यादव की बादशाहत

Youth India Times
By -
0

‘पोल इन एबीसी’ पर अब तक सपा को 16482, भाजपा को 8073, कांग्रेस को 1255 व बसपा को 450 लोगों ने किया वोट
आजमगढ़। आजमगढ़ की सदर विधानसभा सीट पर सपा के अविजित नेता दुर्गा प्रसाद यादव भारी अन्तर से फिर अपनी बादहशात कायम करते हुए नजर आ रहे हैं। पोल इन एबीसी पर जनता दिल खोलकर दुर्गा प्रसाद यादव के समर्थन में वोट कर रही है। वहीं भाजपा काफी पीछे नजर आ रही है। कांग्रेस व बसपा लड़ाई से बाहर है। बताते चलें कि ‘पोल इन एबीसी’ के अनुसार अब तक कुल 26260 लोगों ने वोटिंग की है जिसमें समाजवादी पार्टी को सबसे ज्यादा 1682 लोगों ने वोट किया है तो भाजपा को 8073 वोट प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी को 1255 तो बसपा को मात्र 450 लोगों ने वोट किया। अब तक यह आंकड़े साफ जाहिर कर रहे हैं सदर विधानसभा सीट पर परिणाम क्या आने वाले हैं। फिलहाल अभी वोटिंग जारी है।

बताते चलें कि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का सियासी सफर 1985 से शुरू हुआ। इसी वर्ष दुर्गा प्रसाद यादव जिले की सदर विधानसभा से पहली बार निर्दलीय विधानसभा पहुंचे थे, जिसके बाद यह सिलसिला ही शुरू हो गया। सपा नेता दुर्गा प्रसाद यादव जनता दल से 1989 व 1991 में विधायक चुने गए। 1993 में दुर्गा प्रसाद यादव को हार का सामना करना पड़ा। फिर समाजवादी पार्टी से लगातार 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 लगातार निर्वाचित होते रहे। 2012 से 2017 की अखिलेश सरकार ने दुर्गा प्रसाद यादव को परिवहन, स्टांप निबंधन पंजीयन व वन मंत्री बनाया। सदर की यह सीट अज्ञेय मानी जाती है।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की गिनती सपा के पुराने सिपाहियों में होती है। यही कारण है कि दुर्गा प्रसाद यादव के घरों पर होने वाले कार्यक्रमों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आते रहते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में जब पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही थी, उस समय भी दुर्गा प्रसाद यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अखिलेश मिश्र गुड्डू को 26 हजार मतों से हराया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)