आजमगढ़: लालगंज तहसील बार के विजय प्रकाश पांडेय अध्यक्ष व चंद्र मोहन यादव बने महामंत्री

Youth India Times
By -
0

आज़मगढ़। लालगंज तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में विजय प्रकाश पाण्डेय को अध्यक्ष तथा चंद्रमोहन यादव को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित घोषित होते ही समर्थकों ने दोनों लोगो को फूल मालाओं से लाद दिया। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु विजय प्रकाश पाण्डेय व सूर्यमणि यादव व हरी यादव तथा महामंत्री पद हेतु चंद्रमोहन यादव व सुधीर कुमार श्रीवास्तव के बीच 109 मतदाताओं के बीच मतदान कराया गया। विजय प्रकाश पाण्डेय को 55 मत सूर्य मणि यादव को 49 मत हरी यादव को 4 मत मिले वही चंद्रमोहन यादव को 60 मत सुधीर कुमार श्रीवास्तव को 48 मत मिले।
वरिष्ठ सामिति के चेयरमैन धर्मदेव सिंह ने को विजय प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष प्रदीप यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुध्दू को उपाध्याय रामाश्रय यादव को उपाध्यक्ष चंद्रमोहन यादव को महामंत्री संदीप सिंह को कोषाध्यक्ष कपिलदेव यादव ,पंकज सोनकर, अभय कुमार सोनकर को सह मंत्री राम विजय सिंह को ऑडिटर दीपक यादव ,मंत राम ,मृदुल मर्म, कमलेश चौहान, आशुतोष सिंह , हामिद अली, रवींद्र मौर्य, देवेंद्र यादव व राजनाथ को सदस्य कार्यकारिणी पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर विन्ध्यवासिनी राय, रामशंकर सिंह ,रामसेवक यादव ,हामिद अली ,शीतला राय, अरविन्द राय, विजय तिवारी, लल्ले मिश्रा , आत्मा राम, सुरेन्द्र कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)