आज़मगढ़ : प्रेमी युगल ने खाया जहर, हालत गंभीर

Youth India Times
By -
0

शादी करना चाहते थे दोनों, परिजनों की बंदिश के बाद उठाया कदम
आजमगढ़/जौनपुर। जौनपुर के एक गांव में शादी के लिए परिजनों के राजी न प्रेमी युगल ने गुरुवार की बीती जहर खा लिया। प्रेमिका को जिला अस्पताल और प्रेमी को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। किशोरी की हालत स्थिर है, जबकि किशोर की गंभीर है। प्रेमी की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
चंदवक थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी के रिश्तेदार व आजमगढ़ जनपद के 17 वर्षीय किशोर से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों पर बंदिशें लगा दीं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन राजी नहीं हुए।
परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात किशोरी बिना बताए घर से निकल गईं और किशोर भी अपने घर से आ गया। दोनों चिटकों गांव स्थित महाबीर मंदिर परिसर में रुके। रात में क्या बात हुई कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। सारी रात दोनों वहीं पड़े रहे।
शुक्रवार तड़के सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाने गए युवकों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गई। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख किशोर को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी और किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि किशोर की जेब में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि हम दोनों दो जातियों से हैं। आपस में प्रेम करते हैं। परिजन शादी के लिए तैयार नहीं है, इसलिए हम दोनों साथ मरने का निर्णय ले रहे हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)