प्यार का खौफनाक अंजाम: करंट भी लगाए, फिर जन्मदिन पर दिया मौत का तोहफा

Youth India Times
By -
0

गाजियाबाद। गाजियाबाद के एक होटल में सोमवार को एक पति ने अपनी बीवी को उसका जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया और फिर ऐसा खौफनाक तोहफा दिया जो किसी ने नहीं सोचा था। ढाई साल में ही प्यार, शादी और फिर हत्या तक यह सिलसिला कैसे पहुंच गया यह बेहद दर्दनाक कहानी है। पहले तो अर्जुन और प्रियंका घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज करने की बात कहते थे फिर घरवालों ने खुद ही उनकी शादी करा दी। प्यार के बाद हुई इस शादी में दहेज की बात भी कभी आएगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। चंचल ने आरोप लगाया कि अर्जुन लगातार दहेज की मांग कर रहा था। इसके लिए उसने एक बार प्रियंका से मारपीट के बाद उसे करंट भी लगाया था। जिसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गया। इतना ही नहीं परिवार को भी कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी शादी के दौरान गढ़ के किसी पेट्रोल पंप पर काम करता था। कुछ महीनों बाद उसे भी छोड़ दिया। मारपीट और अन्य मामलों में परिजनों ने बुराड़ी के थाने में शिकायत दी हुई है।
परिजनों ने होटल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि होटल में किसी भी जगह पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं। जबकि संदिग्ध के प्रवेश को लेकर पुलिस पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वारदात से पूर्व अर्जुन और प्रियंका के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ होगा तो क्या किसी कर्मचारी ने उनकी आवाज नहीं सुनी होगी। इतना ही नहीं, खोड़ा पुलिस ने होटल के रजिस्टर को आकर चेक किया था नहीं, जिससे संदिग्धों के प्रवेश का पता लगाया जाता है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से खोड़ा पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है। चंचल के मुताबिक अर्जुन और प्रियंका दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। ढाई वर्ष पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की बात परिवार को बताई थी। छानबीन करने पर कोई कागज नहीं दिखा पाए थे। मगर दोनों के परिवार वालों ने बातचीत कर उनकी शादी करा दी थी। शादी के कुछ माह बाद ही उनका दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इस वारदात के बाद प्रियंका की डेढ़ साल की बेटी नित्या का भविष्य बिगड़ गया है। नित्या मां के बिना किसी और के पास नहीं जाती है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम लगी हुई। उसकी लोकेशन हापुड़ गढ़ के आसपास मिली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)