आजमगढ़: पदयात्रा निकाल मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं का लगाया नारा

Youth India Times
By -
0


कांग्रेस जिलाअध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने महिलाओं की पदयात्रा को कांग्रेस का झंडा दिखाकर किया रवाना

आजमगढ़। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आह्वान पर शनिवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली और मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा लगाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल हर्रा की चुंगी से महिलाओं की पदयात्रा को कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा का रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल महिलाएं मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा लगा रही थीं। पदयात्रा पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक, बड़ा देव, कालीचौरा, डीएवी होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। प्रतिमा स्थल पर महिलाओं ने रामधुन गाया। जिला अध्यक्ष ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जब से उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनी हैं, तबसे उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी मुद्दों का बारीकी से अध्ययन किया। इस तरह की यात्राएं पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओ में निकाली जा रही हैं।
उन्होंने आधी आबादी को जगाने के लिए मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया और टिकट में 40 फीसद भागीदारी की बात कही। महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला भारती, डा. शुचिता श्रीवास्तव, डा. राजेश्वरी पांडेय, राना खातून, रीता मौर्य, ज्ञानमती मौर्य, अंजली पांडेय, सुमन चौहान, किरन कुमारी, शीला भारती, साजिदा खातून, सुनीता भारती, मंजू आदि महिलाएं शामिल रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)