आजमगढ़: पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब का फरिहा में ज़ोरदार स्वागत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-रमेश यादव
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक पर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब का जिलाध्यक्ष डॉक्टर आसिफ खां और प्रदेश महासचिव शाहआलम फराही के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओं से स्वागत किया। डॉक्टर अयूब ने कहा कि भाजपा सरकार मुसलमानों को टॉरगेट कर फर्जी मामलो में केवल जेल भेजने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश की पुलिस भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है। अधिकारी कर्मचारियों ने पाँच साल तक जनता को लूटा है अगली सरकार जो भी बनेगी वह हमारी पार्टी की भागीदारी से बनेगी। इस अवसर पर जावेद वकिल ग्राम प्रधान अबूबकर आजमी अतहर खा माजिद रंजीत चौहान अरशद आदि लोग उपस्थित थे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)