युवा सामाजिक कार्यकर्ता को पितृ शोक

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। भ्रूणहत्या व पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार मुहिम चलाने व गरीब लड़कियों की शादी में अपने मित्रों के साथ उनके परिवारों को मदद करने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता डिम्पल सिंह के पिता पारसनाथ सिंह  (70) का शनिवार की अपराह्न उनके पैत्रिक गांव जनपद के बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के टंगुनिया में निधन हो गया। रविवार को गुलौरा स्थित सरयू नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
आज के दौर में भी संयुक्त परिवार को सहेज कर रखने वाले स्व० पारसनाथ सिंह काफी उदार व मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे। वह पिछले कुछ दिनों से काफ़ी बीमार चल रहे थे। शनिवार की अपराह्न उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार सुनकर उनके गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे नीतेश सिंह, हरिकेश सिंह समेत 8 पुत्र /भतीजों व पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार को उनकी शव यात्रा में आम व खास लोगों का जमावड़ा रहा।मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र दिनेश सिंह ने दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)