रेप के बाद आरोपी से प्यार कर बैठी विवाहिता

Youth India Times
By -
0


जहर पीकर देनी पड़ी जान, जानें पूरा मामला

गोरखपुर। गोरखपुर में एक विवाहिता से रेप, फिर सुलह और सुलह के बाद दोबारा रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर मामले में सुलह करा ली फिर दोबारा रेप किया। इसके बाद जहर देकर उसकी हत्या भी कर डाली। मामला जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मरने से पहले पीड़िता ने विडियो बनाकर अपने साथ हुए अपराध की जानकारी को रिकार्ड कर लिया था जिसके आधार पर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। मामले में सीओ कैंपियरगंज ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार पीपीगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी खजनी इलाके में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही वह अपने मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि शादी से पहले युवती के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने रेप किया था। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपित जेल गया था। उधर, युवती की शादी हो गई लेकिन जेल से छूटने के बाद आरोपित ने केस में सुलह कर लिया। बाद में उसने पीड़घ्तिा से करीबी बढ़ाई और 7 दिसंबर की शाम को विवाहिता को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि खेत के मचान पर ले जाकर उसने साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जहर पिलाकर फरार हो गया। उधर, विवाहिता घर पर पूरी रात तड़पती रही। 8 दिसंबर की सुबह जब उसके पिता को जानकारी हुई तो वह तड़पती हुई बेटी को लेकर पहले थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने कहा कि पहले इलाज कराओ। जिसके बाद पिता ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि पीपीगंज इलाके की उक्त युवती से शादी से पहले इसी युवक ने दुष्कर्म किया था। तब तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ था। आरोपित गिरफ्तार भी हुआ था। बाद में युवती की शादी वर्ष 2016 में खजनी इलाके में हो गई। शादी के बाद युवती अपने मायके चली आई। इस दौरान जेल से छूटे आरोपित युवक ने 40 हजार रूपये देकर मुकदमें में सुलह कर लिया लेकिन गवाहों का सुलहनामा बाकी है। इस दौरान विवाहिता का प्रेम संबंध आरोपित युवक से हो गया। इस दौरान विवाहिता उक्त युवक से शादी का दबाव बनाने लगी। इसके बाद बीते 7 दिसंबर को आरोपित युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और दुष्कर्म करने के बाद जहर पिलाकर भाग गया। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार की रात विवाहिता की मौत हो गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)