आजमगढ़ : भाजपा की घबराहट को दर्शा रही इनकम टैक्स की छापेमारी-रमाकांत
By -Youth India Times
Monday, December 20, 2021
0
अपने पिता की अंत्येष्टि में नहीं जा सके, दूसरों के पिता का क्या सम्मान करेंगे सीएम योगी- पूर्व सांसद रिपोर्ट-रमेश यादव आजमगढ़। सपा के पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता रमाकांत यादव ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश में हो रहे सपा नेताओं पर इनकम टैक्स के छापे को लेकर पूर्व सांसद ने कहा यह योगी सरकार की घबराहट को दर्शा रहा है। भाजपा को एहसास हो गया है कि प्रदेश की योगी सरकार जाने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रहे है। आए दिन चोरी, हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। जनपद में आए दिन भाजपा द्वारा की जा रही है रैली को लेकर पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा भाजपा चाहे जितना भी जोर लगा दे आजमगढ़ में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राशन वितरण को लेकर 2017 से पहले कोटेदार द्वारा राशन अब्बा जान को दिये जाने की बातों पर उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए चाहे वो किसी भी मजहब के हो लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री अपने पिता के अन्तयेष्टि नहीं जा सके तो वह दूसरे के माता पिता को क्या सम्मान देगें। कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि सरकार केवल झूठे वादे करती है, अपराध आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आजमगढ़ की 10 सीटों सहित पूर्वांचल की 130 सीटों पर जीत हासिल करेगी।