किसानों के सत्याग्रह के आगे झुकी केन्द्र सरकार-मनोज

Youth India Times
By -
0


बीजेपी सरकार कभी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती-ओंकार
कांग्रेसियों ने किसानों द्वारा आंदोलन को सस्पेंड करने और विजयोपरान्त घर वापसी पर किसानों को दी बधाइयां
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने 378 दिन चले किसानों के सफल सत्याग्रह पर उनके विजय के उपलक्ष्य में जश्न मनाया एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर और तीनों काले कानूनों की वापसी और अन्य मांगों पर सरकार और किसानों के बीच सहमति बनने पर किसानों द्वारा आंदोलन को सस्पेंड करने और विजयोपरान्त घर वापसी पर किसानों को बधाइयां दी।
इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा एक वर्ष से ऊपर किसानों द्वारा सत्याग्रह किया गया और उन्हें सफलता मिली। केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा। किसानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी खड़ी रही आज किसान तानाशाह सरकार को झुका कर अपनी मांगे मनवाने में सफल रहे। इस विजय पर किसानों को हार्दिक बधाई।
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने सड़क से लेकर संसद तक किसानों के लिए संघर्ष किया। संसद तक ट्रैक्टर मार्च किया था और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी भी किसानों के आंदोलन के दौरान लागतार संघर्ष किया। आजमगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कई बार आजमगढ़ में कांग्रेसियों ने सड़क पर जबरदस्त आंदोलन किया आंदोलन के दौरान आजमगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस द्वारा 12 घंटे हाउस अरेस्ट रखा गया था उसके बावजूद सड़क पर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया पुलिस प्रशासन 193 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक पुलिस लाइन में रखा और उन्हें बाद में रिहा कर दिया उसके बावजूद भी कांग्रेसी लगातार किसानों के समर्थन में खड़े रहे।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा बीजेपी सरकार कभी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती यह भरोसे वाली सरकार नहीं रही है इस सरकार पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता है। बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं ने अपने बयानों में कहा है चुनाव के बाद किसानों को समझा-बुझाकर कृषि बिल पुनः वापस लाया जायेगा इसलिए किसानों को हमेशा सतर्क रहना होगा। इस मौके पर तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव सीमा भारती, प्रिंस सिंह राजपूत, मोहम्मद आमिर, कैप्टन अशोक वर्मा, श्याम सिंह, धर्मेंद्र यादव अंजली पांडेय किरन कुमारी शीला भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)