आजमगढ़: शराब माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति प्रशासन ने किया कुर्क

Youth India Times
By -
0


वीडियो में देखें एसपी ने इस बावत क्या कहा

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’

आजमगढ़। जिला प्रशासन ने शराब के अवैध कारोबार से अर्जित की गई दो सगे भाईयों की लगभग तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर लिया।



गौरतलब है कि जिले के पवई एवं दीदारगंज थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व जहरीली शराब के सेवन से दर्जनों लोग असमय काल कवलित हो गए। इस मामले में पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी। कुछ शराब माफियाओं पर ईनाम भी घोषित किया गया था। चिन्हित किए गए शराब माफियाओं में पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर निवासी राजेश व बृजेश उर्फ कल्लू अग्रहरि पुत्रगण रामधनी भी शामिल रहे। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला की डीजल बिक्री की आड़ में इन दोनों भाईयों द्वारा शराब के अवैध कारोबार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित किया है। पुलिस ने उन संपत्तियों के बारे में छानबीन की। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने का मन बनाया। रविवार को प्रशासन ने पुलिस की मदद से लगभग तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)