प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ी आपराधिक घटनाएं-जूही सिंह

Youth India Times
By -
0


समाजवादी पार्टी के तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है जनता-सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। प्रदेश के अन्दर महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। चारो तरफ अराजकता का माहौल है। महंगाई चरम पर है। जनता इससे छुटकारा पाने के लिए समाजवादी पार्टी के तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उक्त उद्गार समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह जनपद के बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के अखोप गांव स्थित वरिष्ठ सपा नेता व प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व आमंत्रित सदस्य शाहिद भाई के आवास पर व्यक्त कर रहीं थी।
उन्होंने कहा कि कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी काफी काबिल व्यक्ति हैं अतः आगामी चुनाव में प्रदेश को एक बार फ़िर से विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सपा को वोट देकर उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाना हमारा फर्ज है। अपील की कि माताएँ व बहनें चुनाव के दौरान पूरे परिवार के साथ अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान करने का संकल्प लें ताकि प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेका जा सके। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए वरिष्ठ सपा नेता शाहिद भाई के प्रति आभार प्रकट किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के अखोप पहुंचने पर लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता चंद्रा, प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, सुनील सिंह, योगेश ठाकुर, विजय यादव, सालहीन आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)