आजमगढ़: सपा समर्थक छात्र नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष विशाल दुबे ने सपा से मोह त्याग कर कांग्रेस पार्टी में अपनी निष्ठा जता रहे शिब्ली कालेज के छात्रनेता श्याम सिंह, विशाल यादव, निखिल मौर्य व रत्नेश शुक्ला को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल दुबे ने कहा छात्र नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी और मजबूत हुयी है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत श्याम सिंह ने कहा कांग्रेस सभी जाति धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाली एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस पार्टी सभी का सम्मान करती है। कांग्रेस के ही हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित है। सिर्फ कांग्रेस ही देश का विकास करने में सक्षम है। हम लोग कांग्रेस की नीतियों एवं प्रियंका गांधी के संघर्षों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये हैं। कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले छात्र नेताओं को मोहम्मद आमिर, अमर बहादुर यादव, शंभू शास्त्री, यशब खान अभिनव त्रिपाठी, अभिषेक यादव, संगम सरोज आदि ने उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)