आजमगढ़ : जहानागंज पुलिस को मिली सफलता, 24 घंटे में युवती बरामद, दो गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

व्हाट्सएप के जरिए बढ़ा था प्रेम संबंध, भागकर करना चाहते थे शादी
आजमगढ़। व्हाट्सएप के जरिए प्रेम संबंध में बंधी युवती ने कड़ा कदम उठाते हुए अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागने का फैसला ले लिया। दुर्भाग्य कि वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवती को बरामद करते हुए दो अन्य लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जहानागंज थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि 25 दिसंबर को थाना जहानागंज के लपसीपुर गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सुबह स्कूल जाने के लिए निकली और अभी तक घर वापस नहीं आई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में उप निरीक्षक घनश्याम यादव ने अपने सहयोगियों संग त्वरित कार्रवाई करते हुए ठेकमा बाजार के पास से आज करीब दोपहर 12:50 बजे दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए उक्त युवती को बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम कुमार पुत्र रामेश्वर राम ग्राम पुरेबिन्दा सिंह थाना लालगंज जिला रायबरेली व अर्जुन राम पुत्र बुद्धीलाल ग्राम चचिन्दा थाना लालगंज जनपद रायबरेली के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान शुभम ने बताया कि वह उस युवती से प्रेम करता था उनकी मोबाइल व व्हाट्सएप के जरिए बात होती रहती थी वह भाग कर शादी करना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)