आजमगढ़: 2022 में भाजपा का खदेड़ा तय-अरविन्द राजभर

Youth India Times
By -
0

भाजपा डूबती हुई सरकार है-आदिल
दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा व सुभासपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
आजमगढ़। जिले के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा व सुभासपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविन्द राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दीदारगंज में सपा नेता आदिल शेख के विधानसभा क्षेत्र में जनता को सम्बोधित किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा डूबती हुई सरकार है। अरविन्द राजभर का कहना है कि 27 अक्टूबर को सपा व सुभासपा के संयुक्त गठबंधन के बाद भाजपा का खदेड़ा तय हो गया है। पूरे प्रदेश में भय, भूख व भ्रष्टाचार व अपराध फैला हुआ है। भाजपा नेताओं के पास कुछ नहीं है, अपराध चरम है। बदलाव की लहर चल चुकी है। अब चाहे मोदी आ जाय, अमित शाह आ जाएं अब यह रूकने वाली नहीं है। प्रदेश में बिजली के बिल के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर को आना था पर किन्हीं कारणों से वह शामिल न हो सके।
सुभाषपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर का कहना है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा भाजपा के साथ थी। भाजपा की विजय हुई पर भाजपा ने धोखा देने का काम किया। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता व सुभासपा भाजपा को करारा जवाब देगी। अरविन्द राजभर का कहना है कि यदि योगी सरकार को नाम बदलने की इतनी चिंता है तो वैकेंसियों का माहौल बदल दें। आज युवा बेरोजगार घूम रहा है। नौजवानों को पीटा जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर ने सपा नेताओं के घर हो रही छापेमारी के सवाल पर कहा कि भाजपा भयभीत हो चुकी है। इसी कारण ब्राहस्त्र का प्रयोग कर रही है। बंगाल चुनाव में भी अपने ब्राहास्त्र का प्रयोग किया। पर प्रदेश में बदलाव की लहर चल चुकी है। भाजपा के ब्राहस्त का जवाब देने के लिए श्रीकृष्ण की भूमिका में अखिलेश यादव व अर्जुन की भूमिका में ओम प्रकाश राजभर खड़े हुए हैं, जो भाजपा के हर हमले का जवाब देंगे। इस बार यह गठबंधन 400 के पार जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)