आजमगढ़ : लड़कियों की प्रताड़ना से क्षुब्द युवक ने लगाई फांसी

Youth India Times
By -
0

सुसाइड नोट में एक लड़की और उसकी बहन द्वारा ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। इससे सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगो की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक की जेब से सुसाइट नोट मिला। इसमें एक लड़की व उसकी बहन पर उसे प्रताड़ित करने व ब्लैक मेल करने का आरोप था। पुलिस ने सुसाइट नोट के आधार पर दोनों लड़कियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव निवासी 25 वर्षीय बजरंगी यादव शनिवार देर रात अपने परिवार और भाइयों के साथ शादी कार्यक्रम में था। इसके बाद उसके परिजन सोने चले गए। इस बीच, वह घर से निकल गया। रविवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटकता मिला। इससे सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें उसके घर के पास रहने वाली लड़की व उसकी बहन पर उसने खुद को प्रताड़ित कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उसने लिखा था कि वह युवती और उसकी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। युवक की शादी तीन महीने पहले हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसे चार बहनें हैं। नगर कोतवाली प्रभारी केके गुप्त ने बताया कि उसके भाई मनीष की तहरीर पर दो लड़कियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)