आजमगढ़ : एलआईयू के आरक्षी पर चला एसपी का डंडा

Youth India Times
By -
0


सिमी के सदस्य का पासपोर्ट बनाये जाने का दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई

आजमगढ़। 27 जनवरी 2019 को वाराणसी के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देश शारजहा जाते समय पुलिस ने सिमी के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव का निवासी है। तथ्य छिपाकर पासपोर्ट बनवाकर वह विदेश जाने की तैयारी में था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुई थी। जिस पर यह सफलता मिल सकी। आरोपी के गलत पासपोर्ट बनवाने के मामले में एसपी अनुराग आर्य ने एलआईयू विभाग के मुख्य आरक्षी को दोषी पाते हुए उस पर कार्रवाई की है। 21 नवंबर को जारी हुए एसपी के आदेश के बाद अब आरक्षी को एक साल तक न्यूनतम वेतन ही दिया जाएगा। एसपी के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी अनुराग आर्य के मुताबिक एलआईयू विभाग का मुख्य आरक्षी संपूर्णानंद मिश्रा है। एसपी ने बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मो. फैज पुत्र इशरार प्रतिबंधित संगठन सिमी का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ निजामाबाद थाने में साल 2001 में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद इसके मो. फैज का पासपोर्ट बना और वह विदेश की यात्रा किया। एसपी ने बताया कि एलआईयू के मुख्य आरोपी संपूर्णानंद को साल 2018 में निजामाबाद हलके का चार्ज दिया गया। इसी अवधि में मो. फैज ने अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराया। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों की तरफ से मो. फैज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया। जिसका परिणाम रहा कि 27 जनवरी 2019 को मो. फैज खाड़ी देश शारजहां जाते समय वाराणसी हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि जांच में मुख्य आरोपी का दोष सिद्ध होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। अब उसे एक साल तक न्यूनतम वेतन ही दिया जाएगा।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिस समय का मो. फैज का पासपोर्ट बना है, और वह अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराकर कई बार विदेशों की सैर कर चुका है। इस बात की गहनता से जांच कराई गई तो पता चला कि जिन-जिन लोगों ने रिपोर्ट लगाई है, उसमें से ज्यादातर लोग रिटायर हो चुके हैं, या फिर दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में ड्यूटी में बचे हुए एलआईयू विभाग के इस मुख्य आरोपी को दंडित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)