आजमगढ़: अब आतंकवाद नहीं शिक्षा के नाम से जाना जायेगा आजमगढ़-स्वतंत्र देव सिंह

Youth India Times
By -
0

विकास, इमानदारी और गरीबों के कल्याण के बल पर  भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

आजमगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली दुर्वासा धाम पर रजत व ताम्रपत्र से आच्छादित शिवलिंग का लोकार्पण करने के बाद तमसा-मंजूषा नदियों के संगम पर महिलाओं के लिए स्नानगृह का शिलान्यास किया। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने से पहले कठघोड़वा नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर दिखा और वह भाजपा व प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगते रहे।
शिलान्यास के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विकास, इमानदारी और गरीबों के कल्याण के बल पर भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 300 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य दिया, जिसे परिश्रम के साथ जनता के आशीर्वाद से पूरा करेंगे। वहीं पिछले दिनों प्रयागराज और आजमगढ़ में दलितों की हत्या पर उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने गरीबी देखी है उन्हें गरीबी की पीड़ा का एहसास है। सरकार द्वारा गरीब महिलाओं के लिए शौचालय, पक्का मकान, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, फ्री राशन के साथ अब दिसंबर से एक एक किलो चीनी, दल, नमक व तेल भी फ्री मिलेगा। वहीं कहा कि आजमगढ़ आतंकवादियों के लिए पहले जाना जाता था अब यहां विश्वविद्यालय दिए हैं जो शिक्षित युवाओं को देगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जनपद के विकास की रीढ़ साबित होगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में आजमगढ़ अब आर्यमगढ़ बनने की तरफ अग्रसर है। खास बात है कि पिछले दिनों आजमगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह के साथ कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आर्यमगढ के नाम की हवा दी थी। स्वतंत्र देव ने कहा कि 20 से 25 दलों से गठबंधन हो चुका है जल्द ही बलिया में अपनी ताकत दिखाएंगे। आने वाले दिनों में प्रदेश 6 रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। आजमगढ़ की सभी दस सीटों पर जीत का दावा किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर लोगों से पूछा कि क्या होना चाहिए और कहा कि माफियाओं की नानी याद आ गई है।
इस मौके पर फूलपुर पवई विधायक अरुणकांत यादव, संयोजक डा. पीयूष सिंह यादव, विनोद राय, अखिलेश मिश्रा, डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, मंजू सरोज, सहजानंद राय, अरविंद जायसवाल, जयनाथ सिंह, प्रेमनरायन पांडेय, माला द्विवेदी, सतनाम सिंह, जगदीश सिंह, हरीश तिवारी, सूरज तिवारी, रामकवल तिवारी, आमरनाथ यादव, दैवज्ञ दुर्वाषा मंडल दुर्वासा धाम मुन्ना बाबा आदि रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)