आजमगढ़: घर में घुसकर किशोरी संग छेड़खानी आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने घर में घुसकर किशोरवय लड़की के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मेंहनगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित किशोरी का आरोप है कि बीते 26 नवंबर को क्षेत्र के मुस्तफाबाद ग्राम निवासी प्रेमचंद्र पुत्र लोदई कृषि कार्य में प्रयुक्त कुदाल लेकर पीड़िता के घर में घुस गया। उस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस संबंध में पीड़िता द्वारा स्थानीय थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने रविवार को दिन में आरोपी प्रेमचंद यादव को क्षेत्र के लखरांव पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)