आजमगढ़: पत्नी को किराए के मकान में छोड़ पति हुआ फरार

Youth India Times
By -
0

उड़ीसा में किया था प्रेम विवाह, पत्नी पहुंची थाने
आजमगढ़। सरायमीर क्षेत्र के खुदादापुर गांव में किराए के मकान में रहा पत्नी के साथ रह रहा पति चार दिन पूर्व पत्नी को छोड़ कर फरार हो गया। सात माह पूर्व दोनो ने प्रेम विवाह किया था। पति के फरार होने पर पत्नी परेशान हो गई। सोमवार को सरायमीर थाना पर पहुंच कर पुलिस से गुहार लगाई।
सरायमीर थाना क्षेत्र के खंडवारी गांव निवासी एक युवक का उड़ीसा में ट्रक चालक का काम करता था। वहीं पर एक युवती से संपर्क हुआ। दोनो में बात होने लगी, दोनो एक दूसरे से शादी के लिए तैयार हो गए। सात माह पूर्व उड़ीसा में विवाह कर लिया। युवक पत्नी को लकेर जिले में आया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादापुर में किराए का मकान लिया और पत्नी के साथ रहने लगा। 15 दिन पूर्व दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति घर छोड़ कर फरार हो गया। चार दिन से पति से बात न होने पर पत्नी परेशान हो गई। सोमवार को सरायमीर थाना पहुंच कर तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि घर से जाने के बाद फोन करने पर बात कर रहे थे। चार दिन से फोन रिसीव नहीं हो रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष शमशेर ने बताया की तहरीर मिली है। पीड़िता को उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह व महिला पुलिस के साथ उसके पति यूसूफ के घर खंडवारी भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)