पत्रकार को मातृ शोक

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। रसड़ा नगर पालिका परिषद के सभासद व पत्रकार शिवानंद जायसवाल उर्फ वागले की माता श्रीमती लाची देवी का 100 साल की आयु में मंगलवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मिलते ही क्षेत्र के लोगों का तांता उनके आवास पर लग गया। वहां पहुंचे लोगों ने शोक संवेदना जताई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को बलिया गंगा तट पर किया गया। उनके निधन पर स्थानीय पत्रकारों में शोक छा गई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री सीताराम शर्मा, कृष्णा शर्मा, शकील अहमद अंसारी, रमाकांत सिंह, आलोक कुमार पांडेय, ओम प्रकाश वर्मा, आचार्य सुरेश तिवारी, सुनील शर्मा, आरिफ अंसारी, आशु खरवार के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण सोनी, सभासद राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, अविनाश जायसवाल मोनू, प्रदीप गुप्ता, शिवजी सिंह, पूर्व सभासद अशोक जायसवाल, विनोद सोनी, नीरज सिंह, बृजेश त्रिपाठी गुड्डू, गुलाब राव, बृजमोहन, विनय जायसवाल, इंद्रजीत सिंह आदि लोंगो ने उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)