आजमगढ़: केक काटकर मनाया गया मुलायम सिंह का जन्मदिन

Youth India Times
By -
0

स्वास्थ्य शिविर लगाकर हजारों महिला-पुरुष व बच्चों में दवा का किया गया मुफ्त वितरण
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा के देवारांचल में आज समाजवादी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉक्टर एचएन सिंह पटेल द्वारा किया गया। जिसमें हजारों महिला पुरुष व बच्चो का इलाज व मुफ्त दवा दी गई। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पिछड़े इलाके बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के गरीब किसान मजदूर के साथ डॉक्टर एचएम पटेल ने केक काटा।
समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में विविध आयोजन किए हैं। मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना के लिए आज स्वास्थ्य शिविर लगाकर हजारों गरीब किसान मजदूर का इलाज किया गया।
डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने कहा कि नेताजी कहा करते हैैं कि आप मेरा जन्मदिन मनाते हैं। मैं चाहता हूं कि पार्टी के गरीब कार्यकर्ताओं का जन्मदिन भी मनाया जाए। हमारे जन्मदिन का उत्साह तब और बढ़ेगा जब गरीब का भी जन्मदिन मनाया जाएगा।
इस अवसर पर देवारा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित एरिया में गरीबों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। जिसमें डॉक्टर एच एन सिंह सर्जन ,डॉ पवन कुमार न्यूरोलॉजी सर्जन, डॉक्टर योगेंद्र यादव फिजीशियन, डॉ ही एस साहनी बाल रोग विशेषज्ञ ,डॉक्टर मुनीष कुमार यादव बाल रोग विशेषज्ञ ,डॉक्टर नीतिश यादव मनोचिकित्सक, डॉ शैशव कुमार सिंह फिजिशियन एंड सर्जन, वीरेंद्र यादव ने यहां गरीब जनता का इलाज किया और जांचोपरांत फ्री में मुफ्त में दवा वितरित किया गया। आए हुए मरीजों का शुगर ब्लड प्रेशर भी चेक किया गया। क्षेत्र के देवारा खास राजा, हाजीपुर, सहनुपुर ,मोहल्ला ,सहबदिया, इस्माइलपुर, रोशन गंज ,हैदराबाद, रौनापार ,चांदपट्टी, बाजार गोसाई, बेलकुंडा ,लाटघाट, अजमतगढ़, सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)