शिवपाल का ऐलान, भाजपा को हराने के लिए राष्ट्रीय दल से करेंगे गठबंधन

Youth India Times
By -
0

अखिलेश से रहेगा का चाचा भतीजी का रिश्ता
बुलंदशहर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि समान विचार धारा वाले दलों से उत्तर प्रदेश में गठबंधन किया जाएगा। वह सपा से गठबंधन के लिए भी तैयार हैं, क्योंकि विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराना जरूरी है। यदि अखिलेश नहीं माने तो छोटी पार्टियों से गठबंधन कर भाजपा को हराया जाएगा।
रविवार को ग्राम बराल में रविवार को आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बढ़ गई है।
शिवपाल यादव ने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा की रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतें दो गुनी हो गईं। जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। शिवपाल यादव ने कहा कि सत्ता में आते ही बीए पास करने वाले छात्रों को 5 लाख रुपये दिये जाएंगे। इससे पूर्व शिवपाल यादव सामाजिक परिवर्तन यात्रा का रथ लेकर बराल पहुंचे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा से यदि गठबंधन नहीं हुआ तो किसी राष्ट्रीय दल से गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सपा से उनका गठबंधन नहीं हुआ तो नेताजी मुलायम सिंह यादव उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके अखिलेश से चाचा-भतीजे का रिश्ता है, जो हमेशा रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)