भाजपा के 40 विधायक सपा में आने को तैयार

Youth India Times
By -
0

अखिलेश यादव के इशारे का इंतजार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा में भले ही अभी नही हुई लेकिन राज्य में सत्ता के घमासान के लिये सियासी चालें शुरू हो चुकी है। सियासी बिसात पर भाजपा और सपा में अंदरखाने जंग शुरू हो गई है। विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने चौंकाने वाला दावा किया है। सपा विधायक राकेश सिंह का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी के 40 विधायक सपा में आने को तैयार हैं और वे सपा में शामिल हो सकते हैं। अमेठी के गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज में विकास कार्य ठप होने और वहां दो सड़कों का निर्माण न होने से नाराज होकर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। विकास कार्य न होने से नाराज राकेश प्रताप सिंह ने लखनऊ में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे तीन दिन से का आमरण अनशन शुरू किया था लेकिन पुलिस ने शुक्रवार की रात उन्हें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें ड्रिप लगाई गई है। इसी दौरान राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि यूपी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के 40 से ज्यादा विधायक उनके सम्पर्क में हैं। भाजपा के 40 से अधिक विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। विधायक ने कहा कि योगी सरकार से नाराज भाजपा के विधायक चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब भी इशारा करेंगे तो भाजपा के ये 40 से अधिक विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। सपा विधायक के दावे के बाद यूपी में कई तरह की सियासी चर्चाएं गर्म हो गई हैं। लखनऊ में धरनास्थल से पुलिस द्वारा जबरन उठाये जाने और अस्पताल में भर्ती किये जाने को लेकर भी राकेश प्रताप सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोला। अस्पताल से जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि रात करीब 12 बजे मुझे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा झूठी रिपोर्ट पर जबरन सिविल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। सिविल अस्पताल की व्यवस्था बेहद खघ्राब है। सिविल अस्पताल में मूलभूत सुविधाएँ भी नही हैं। क्या उत्तर प्रदेश की सरकार से एक विधायक अपने क्षेत्र की सड़क के लिए माँग भी नहीं कर सकता है? ये निरंकुश सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन हम यह होने नहीं देंगे। हमारी लड़ाई अंतिम साँस तक जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)