आजमगढ़ : 20 लापरवाह पुलिस कर्मियों को एसपी ने भेजा पुलिस लाइन
By -Youth India Times
Monday, November 22, 2021
0
आजमगढ़। काम में लापरवाही बरतने वाले 20 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग लेने के लिए एसपी ने पुलिस लाइंस भेज दिया। उनकी विशेष ट्रेनिंग एक महीने तक चलेगी। यह सुबह सात से शाम सात बजे तक होगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी तैनाती नये स्थानों पर की जाएगी। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि वह पुलिस की कार्यशैली में सुधार के प्रयास में लगे हैं। जनता कुछ पुलिसकर्मियों की लगातार शिकायत कर रही थी। इस पर उन्होंने उनके नामों की सूची तैयार की। उनके ऊपर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का भी आरोप था। एसपी ने एक दरोगा सहित 20 सिपहियों को विशेष ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइंस भेजा है। उन्हें पढ़ाई और परेड में भाग लेना होगा। एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है।