आजमगढ़: नाबालिक लड़की को अगवा कर दुराचार करने वाला गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेंहनगर कस्बे की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बीस दिन पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाला युवक शुक्रवार की शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताते हैं कि जौनपुर जनपद निवासी युवक लगभग 20 दिन पूर्व उक्त नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। लापता किशोरी के परिजन हर संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन किए लेकिन कहीं पता नही चला। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मेंहनगर पुलिस ने मोबाइल से लड़की की लोकेशन ट्रेस किया और दबाव बनाने पर उसे भगाने वाला युवक दो दिन पूर्व कस्बे के समीप लड़की को छोड़कर भाग गया। शुक्रवार की देर शाम वह लड़की से मिलने मेंहनगर कस्बा पहुंच गया। कस्बे के लखरांव पोखरे के समीप वह जनता की मदद से पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया आरोपी मोनू सिंह पुत्र हरिवंश सिंह ग्राम लतीफपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक का सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)