आजमगढ़: समाधान दिवस पर निजामाबाद पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक

Youth India Times
By -
0

थाने का भ्रमण कर एक फरियादी की समस्याओं से हुए रूबरू
समस्या समाधान के लिए सम्बन्धित लेखपाल व क्षेत्रीय पुलिस को किया निर्देशित
रिपोर्ट-रमेश यादव
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र पर आयोजित संपूर्ण समाधान थाना दिवस पर आज करीब 1.30 बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार पहुंचे। थाने पर पहुंचते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक ने थाने के परिसर का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद समाधान दिवस में आये थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र रामअवध यादव की समस्या सुनी। वादी ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वह अपने खेत में मकान बना रहे हैं। विपक्षी द्वारा मुझे नाजायज तरीके से परेशान किया जा रहा है। फरियादी की तहरीर के आधार पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने संबंधित लेखपाल एवं क्षेत्र की पुलिस को निर्देश करते हुए कहा कि जल्द से जल्द मामले का निस्तारण किया जाय। थाने पर मौजूद उप जिलाधिकारी ने थाने पर आए सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को निर्धारित समय के अंदर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)