एक और पार्टी करेगी अखिलेश यादव का समर्थन

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शनिवार को वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. क्यू आर इलियास ने अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सन् 2022 के चुनावों की रणनीति पर परस्पर चर्चा हुई।
वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया चुनावों में समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेगी और बहुमत में जीत के साथ अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने में जुटेगी। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ए सुब्रमनी, सीमा मोहसिन राष्ट्रीय महासचिव, रविशंकर त्रिपाठी उपाध्यक्ष और सिराज तालिब राष्ट्रीय सचिव भी थे। अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र पर संकट है। भाजपा ने विकास के मामले पर नकारात्मक एजेंडा अपना रखा है। किसानों और नौजवानों के मुद्दों को समाजवादी सरकार बनने पर समय सीमा में हल किया जाएगा। आदिवासियों को वन का अधिकार मिलेगा। महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। डा. क्यू आर इलियास ने कहा कि विकास के काम करने का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। लोग भाजपा की कुनीतियों से तंग है। समाजवादी सरकार कानून का राज बहाल करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)