कुछ शर्तों के साथ ओम प्रकाश राजभर फिर भाजपा में जाने को तैयार

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा के साथ जाने को फिर तैयार हो गए हैं। लेकिन अभी भी राजभर ने कुछ शर्तें रखी है। राजभर ने कहा कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लेकर हम भाजपा के पास गए थे, लेकिन भाजपा ने हमारी बात नहीं मानी, अब भाजपा ये बात मान ले तो हम उसके भी साथ जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय समिति के अलावा स्नातकोत्तर तक शिक्षा मुफ्त करने, घरेलू बिजली बिल माफी, शराबबंदी, पुलिस की बॉर्डर सीमा, पुलिसबल को साप्ताहिक छुट्टी, होमगार्ड को पुलिस के समान सुविधा देने पर अगर भाजपा तैयार हो तो हम गठबंधन कर लेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)