आजमगढ़: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ज्ञानचंद यादव और शुभम यादव चयनित

Youth India Times
By -
0

23 से 24 अक्टूबर तक गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश स्तरीय जूनियर बीच रेसलिंग प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ के तत्वावधान में आज जनपद के देवपार में स्थिति स्वर्गीय रामधारी पहलवान अखाड़ा पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित पहलवान 23 से 24 अक्टूबर तक गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश स्तरीय जूनियर बीच रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस चयन प्रतियोगिता में 15 पहलवानों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 70 किलो भार वर्ग में ज्ञानचंद यादव और 80 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम यादव चयनित हुए हैं। चयनित पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिभाग करेंगे। जिसकी जानकारी आजमगढ़ कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सत्यवान यादव ने दी। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख शंभू नाथ यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष श्री विजय शंकर यादव, लालचंद यादव, ज्ञानचंद यादव, बुझारत यादव, रामवृक्ष यादव, अरविंद यादव, नवीन कुमार यादव, युगांत उपाध्याय तथा जनपद के समस्त अखाड़ों के उस्ताद मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)