आजमगढ़: फैशनेबल नंबर प्लेट पर गड़ी यातायात पुलिस की नजर

Youth India Times
By -
0

55 लोगों का किया गया ई-चालान
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिले में मानक के विपरीत फैशनेबल नंबरप्लेट लगाकर वाहन का संचालन करने वालों की अब खैर नहीं। जिले की यातायात पुलिस अब ऐसे वाहनों पर अपनी नजर गड़ा दी है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 55 वाहनों का ई-चालान काटा।
एसपी यातायात सुधीर जायसवाल के निर्देश पर शहर क्षेत्र में मंगलवार को चलाए गए अभियान में शामिल यातायात टीम प्रभारी कौशल पाठक व उनके सहयोगियों ने मानक के विपरीत नंबरप्लेट लगे वाहनों की खोज-खबर ली। इस दौरान यातायात पुलिस ने शहर के नरौली तिराहा, सिविल लाइन, बागेश्वर नगर चौराहा, तथा सिधारी क्षेत्र में वाहन चालकों को मानक के अनुरूप नंबर का प्रयोग करने के लिए सख्त हिदायत दी। इस संबंध में यातायात प्रभारी कौशल पाठक ने बताया कि अभी वाहन चालकों को इस संबंध में नोटिस जारी की जा रही है। आगामी दिनों में गलत नंबरप्लेट लगे वाहनों को पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 लोगों का ई-चालान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)