आजमगढ़: पूर्व बीडीसी सदस्य को गोली मारी

Youth India Times
By -
0

पैसे के लेन देन का मामला
आजमगढ़, 27 अक्टूबर। छतौना आछेपुर गांव के पास मंगलवार रात रुपए की लेन-देन में बदमाशों ने पूर्व बीडीसी सदस्य को गोली मारी थी। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों की तलाश जारी है।
अहरौला क्षेत्र में पड़ौली धनेज दूबे गांव निवासी 45 वर्षीय सलीम अंसारी पूर्व बीडीसी सदस्य हैं। उन्होंने अपनी जमीन बेची थी। डीलर ने उसे रुपये कम दिए जबकि उसने क्रेता से अधिक कीमत ली थी। रुपए की लेन-देन को लेकर डीलर व पूर्व बीडीसी सदस्य के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को पूर्व बीडीसी सदस्य बूढ़नुपर से अपने घर लौट रहे थे। उनका पीछा कर रहे बाइक सवार चार बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। हाथ व सीने के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल पूर्व बीडीसी सदस्य को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया। इस संबंध में अहरौला थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घायल पूर्व बीडीसी सदस्य के भाई आलिम की तहरीर पर मामले में एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)