राजा राम को मिली अयोध्या की राजगद्दी

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में बिल्थरारोड के रामलीला मैदान में मंगलवार को सम्पन्न रामलीला में भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। जय श्रीराम के जयघोष से समूचा मैदान गूंज उठा।
श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला में मंगलवार की रात भगवान श्रीराम विभीषण को लंका का राजा बनाते हैं। बाद में वह हनुमानजी, जामवंत, सुग्रीव, अंगद, विभीषण, नल-नील सहित अन्य वानरों के साथ पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौटते हैं। श्रीराम के आने की खबर से अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ जाती है। प्रभु श्रीराम के स्वागत में हर घर में दीप जलाए जाते हैं। श्रीराम-सीता व लक्ष्मण के अयोध्या पहुंचते ही नगरवासी उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत करते है। अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम और भरत का मिलाप देखकर दर्शक भावविभोर हो जाते हैं। भरत, श्रीराम को राजपाट सौंपकर उनके भव्य राज्याभिषेक की तैयारियों में जुट जाते हैं। जैसे ही प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक होता है, जोरदार आतिशबाजी की जाती है। गुरु वशिष्ठ प्रभु राम का तिलक करते हैं। देवतागण आकाश से मंगल स्तुति व पुष्प वर्षा करते हैं। दर्शकों के जयश्रीराम के जयघोष से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठता है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश डेविड, कलाकार कृष्णा पांडेय, बीपी गुप्ता, अगम शर्मा, दया वर्मा, बृजकिशोर आजाद, सुरेश शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, निशांत कुमार विक्की, नरेंद्र शर्मा, ठाकुर प्रसाद मद्धेशिया, सार्थक मिश्रा, मनीष कुमार शर्मा, अभिषेक, आलोक शर्मा नवीन शर्मा, वेद प्रकाश, राजेश शर्मा, राम परिखा, मुखलाल अर्जुन शर्मा, रोशन शर्मा, पीयूष शर्मा, आकाश शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)