आजमगढ़: बसपा कार्यालय में घुसकर असलहे के बट से हमला, घायल

Youth India Times
By -
0


घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा उपचार

आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर नगर के बसपा कार्यालय में मंगलवार की रात एक मनबढ़ असलहा लहराते हुए घुस गया। मनबढ़ ने बसपा कार्यालय में बैठे कार्यकर्ता पर असलहे की मुठिया से हमला कर घायल कर दिया। घायल का सीएचसी मुबारकपुर में उपचार रह रहा है।
जानकारी के अनुसार मुबारकपुर नगर के बसपा कार्यालय में मुहल्ला पुरारानी निवासी अली नकी 40 वर्ष पुत्र जर्रार मंगलवार को सायं बसपा कार्यालय में बैठा था। उसी समय नगर का ही एक मनबढ़ हाथ में असलहा लहराते हुए पहुंच कर हमला बोल दिया। हमले के बाद वहां पर बैठे हुए लोग सहम गए और वहां से वहां से फरार हो गया। घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमलावर आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)