प्रियंका गांधी सीतापुर में गिरफ्तार, राकेश टिकैट पहुंचे लखीमपुर

Youth India Times
By -
0

लखीमपुर खीरी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव आने से पहले ही भारी बवाल हो गया। तेज रफ्तार कार ने कुछ किसानों को रौंद दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारी भड़क उठे। कई गाड़ियां फूंक दी गईं और कार सवारों को बुरी तरह पीटा गया। बवाल के दौरान फायरिंग भी की गई। कार से कुचले गए किसानों में से चार की मौत की पुष्टि देर रात डीएम अरविन्द चौरसिया ने की। दूसरी ओर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने ड्राइवर सहित चार भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत का दावा किया है। घटनाक्रम को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा में उबाल है। किसान नेता राकेश टिकैत गाजीपुर बार्डर से खीरी के लिए चल दिए हैं। राजनीतिक दलों ने भी भाजपा को घेरा है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खीरी आने की घोषणा की। प्रियंका का देर रात लखनऊ में रोकने की कोशिश हुई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)